स्थान:-- 6-ए, तेल भवन, सेक्टर 19-बी, मध्य मार्ग, चंडीगढ़ 160019
मान्यवर,
समाज में संवाद बनाने व उसकी गुणवत्ता को राष्ट्रीयहित में निर्देशित करने के लिए पंचनद शोध संसथान पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से उत्तर में कार्यरत है। संतान के अध्यन केन्द्रों द्वारा आयोजित संगोष्ठियों व उद्द्बोधानो के फलस्वरूप पंचनद शोध संसथान का बौधिक जगत में एक स्थान बना है। वार्षिक भाषणमाला, शोध पत्रिका, तथ्यात्मक शोध व अन्य प्रयासों के माध्यम से भी समाज में राष्ट्रीय जागरण का कार्य पंचनद कर रहा है।
अब समय आ गया है की पंचनद के कार्य को विस्तार दिया जाये और वर्त्तमान परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रहित व प्रकृति का पोषक सामाजिक संवाद मुख्या धरा में आये। इसी कार्य हेतु संसथान एक शिविर का आयोजन कर रहा है। इस शिविर में पंचनद के पूर्व के कार्यों की समीक्षा व भविष्यों की योजनाओं पर विचार किया जाएगा। इसके साथ-साथ संगोष्ठी आयोजन की प्रक्रिया, तथ्यात्मक शोध करने की प्रणाली व सामाजिक प्रबोधन की आवश्यकता आदि विषयों पर भी कार्यशालाएं होंगी। शिविर का उद्दघाटन माननीय मनमोहन वैद्य करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन व प्राणायाम का अभ्यास भी होगा। स्वयं व अपने साथियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कविता, चुटकुले आदि के लिए तैयार करें। नेतृत्व विकास के लिए एक गेम में भी हम सभी भाग लेंगे। पंचनद शोध संसथान के सभी माननीय सदस्य व पदाधिकारी इसमें आमंत्रित हैं। अपने-अपने क्षेत्र के कुछ अन्य बन्धु जो बुद्धिजीवी कार्यों में रूचि रखते हैं उन्हें भी आमंत्रित किया जा रहा है।
शिविर का शुल्क 500/- प्रति व्यक्ति है और शुक्रवार दिनांक 10 अगस्त 2012 को प्रातः 9 बजे तक पहुंचना अपेक्षित है। 9 अगस्त सांयकाल से शिविर प्रारंभ हो जाएगा। 12 अगस्त सांय 5 बजे शिविर समाप्त होगा एवं रात्रि में रुकने के लिए महिलाओं एवं पुरुष प्रतिभागियों विशेष श्रेणीबद्ध व्यवस्था भी रहेगी।
तीन दिन के लिए उपयुक्त एवं आवश्यक वस्त्र साथ लायें परन्तु बिस्तर इत्यादि की व्यवस्था शिविर में रहेगी। विशेष भोजन की आवश्यकता हो तो कृपया सूचना दें। अन्य जानकारी के लिए भी इन्ही सूत्रों का उपयोग करें।
1 श्री विक्रम अरोरा arora.vikram@yahoo.com 09814116330
2 कंकेश गुप्ता suncokai@rediffmail.com 09466355556
भ व दी य
(प्रो. बृज किशोर कुठियाला) (श्याम खोसला)